गढ़वा : गढ़वा जिले के जेएसएलपीएस के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस निमित्त आज जेएसएलपीएस के कर्मचारियों ने चिरौंजीया स्थित कार्यालय में आपातकालीन बैठक आयोजित कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान आज कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को सौंपा है।
झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि जेएसएलपीएस के कर्मचारियों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है जबकि कार्य पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम सभी 5 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त को सौंपे हैं। सरकार अगर इस पर विचार नहीं करती है तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल को और आगे बढ़ा कर रणनीति तय करेंगे।
इस मौके पर प्रमोद पांडे, विपिन चंद्रा, शशिकांत पासवान, सत्येंद्र शेखर झा, शोभित तिवारी,ध्रुव पांडे, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।