बंशीधर नगर : सेल टैक्स पदाधिकारियों के श्री बंशीधर नगर पहुंचने की सूचना मिलते ही अधिकांश व्यापारियों में हड़कंप मच गया। उनके शटर धड़ाधड़ गिरने लगे कुछ ही देर में अधिकांश दुकानें बंद हो गई।
जब इस संबंध में उन व्यापारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनका जीएसटी में निबंधन है लेकिन लफड़ा कौन लेने जाए। शाम तक अधिकांश दुकानें बंद नजर आए केवल बर्तन दवा व कपड़ा की दुकान ही खुली हुई थी।