खरौंधी : मझिगावां मुखिया सुनीता देवी ने अमरोरा के राजू भुईयां के मृत्यु हो जाने पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजू भुइयाँ हमारे परिवार का एक सदस्य था जो आज हम सभी को छोड़कर चल गया इससे हम सभी परिवार वाले काफी दुखी हैं।
मुखिया ने उनके परिवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम में एक पेटी रिफाइंड, 50 किलो आटा तथा 100 ग्लास सहयोग के रूप में दिया गया।
मौके पर जाकिर हुसैन, मंगल राम, माला राम, सत्येंद्र राम, अजीत यादव, चतुरी भुईयां आदि लोग उपस्थित थे।