गढ़वा : राज्य की राजधानी रांची में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित फेंसिंग स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा के छह खिलाड़ी रवाना हुए। गढ़वा डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें आवश्यक निर्देश देते हुए रांची भेजा।
जानते चलें कि रांची स्थित जेके इंटरनेशनल स्कूल दलदली में 12 वें फेंसिंग स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया है। गढ़वा डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग एसोशिएशन ने एसोशिएशन के सह सचिव कमलेश कुमार दुबे के साथ गढ़वा के छह खिलाड़ियों को राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भेजा। जिनमें अंकित कुमार तिवारी, अभिषेक दीक्षित, लालबहादुर रवि, शिवम दीक्षित, करण शेखर मिश्र और गोविंद नारायण सिंह के नाम शामिल हैं। गढ़वा डिस्ट्रिक्ट फेंसिंग एसोशिएशन ने उन्हें गोविंद हाई स्कूल से रांची के लिए रवाना किया।
एसोशिएशन के सचिव धनन्जय सिंह ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने राजधानी में गढ़वा की जीत का डंका बजाकर वापस लौटने के लिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
मौके पर एसोशिएशन के उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, नवनीत शुक्ला, अभिषेक कुमार पाठक, प्रो. धीरेंद्र कुमार मिश्र, सह सचिव कमलेश दुबे, विश्वविजय सिंह ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें जीत की उम्मीद जताई।