whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275707
Loading...


भारत माता की संतति होने पर हमें गर्व है : अजय शुक्ला

location_on गढ़वा access_time 27-Jan-21, 07:03 PM visibility 662
Share



भारत माता की संतति होने पर हमें गर्व है : अजय शुक्ला


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई के द्वारा ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल में भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण किया गया। संस्कार भारती के सदस्य अनुभव तिवारी के द्वारा संस्कार भारती का ध्येय गीत "साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनं..." प्रस्तुत किया गया। संस्कार भारती के गढ़वा जिला प्रमुख डॉ. शंभू कुमार तिवारी जी के द्वारा विषय प्रवेश कराते हुए कहा गया कि संस्कार भारती के निर्धारित छः उत्सवों में पांचवां उत्सव है भारत माता पूजनोत्सव। आज के दिन भारत माता का पूजन कर हम यह संकल्प लेते हैं कि कला एवं साहित्य के माध्यम से भारत माता को परम वैभवशालिनी बनाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे।
संस्कार भारती के गढ़वा जिला इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि भारत माता की असीम अनुकंपा हम सब पर बनी रहे। यही मैं कामना करता हूँ। मेराल बीसीओ अजय शुक्ला ने कहा कि हम परम सौभाग्यशाली हैं कि हमें भारत माता की संतति होने का गौरव प्राप्त हुआ है। हमें अपने सद्कर्मों से भारत की संस्कृति को पोषित करने में अपना योगदान देना चाहिए। संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के प्राचीन कला संयोजक दिव्य प्रकाश शुक्ल ने कहा कि आज वर्तमान समय में संस्कार भारती की गतिविधियों की प्रासंगिकता बढ़ गई है।षड्यंत्र के तहत कला का विकृत स्वरूप जो परोसा जा रहा है उसे रोकने या परिष्कृत करने में संस्कार भारती की गतिविधियां ही सक्षम हैं।
संस्कार भारती की सदस्या तनु कुमारी ने कहा कि हम सबको संस्कार भारती से जुड़कर अपने राष्ट्र को समृद्ध करने में योगदान देना चाहिए। भारत माता की विधिवत आरती उतारी गई जिसमें संस्कार भारती झारखंड प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र के द्वारा लिखित आरती " आरती उतारती संस्कार भारती..." को सामूहिक रूप से सभी ने स्वर दिया। इस आयोजन में अखंड भारत का मानचित्र कौस्तुभ तिवारी ने बनाया। इस अवसर पर नरेंद्र तिवारी, विराट राज आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play