गढ़वा : सुधा यमुना मेमोरियल ट्रस्ट के तत्त्वावधान में बुधवार को अधिवक्ता यमुना प्रसाद सिन्हा के पुण्यतिथि पर अधिवेशन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सह सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह एवं रामचंद्र केसरी ने यमुना सिन्हा एवं सुधा सिन्हा के तसवीर पर दीप प्रज्वलित कर की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करनेवालों को ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया किया।
इस मौके पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि दिवंगत यमुना प्रसाद सिन्हा एक कुशल वक्ता और प्रसिद्ध अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे।
साथ ही वे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया करते थे। वे गरीबों का निशुल्क मुकदमा भी लड़ते थे और उन्हें आर्थिक सहयोग भी करते थे। श्री ठाकुर ने कहा कि उनका बचपन इसी घर के छत के नीचे बीता है और आज वह कैबिनेट मंत्री हैं तो इसमें इस घर का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना प्रसाद सिन्हा एवं सुधा देवी उनके माता पिता के समान थे, और उनसे उन्हें पुत्रवत स्नेह मिला।
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि यमुना बाबू काफी मिलनसार व सामाजिक प्रवृत्ति के इंसान थे।।आज उनके परिवार के द्वारा शुरू की गई यह परंपरा निरंतर चलता रहे यही वे कामना करते हैं।
पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि यमुना बाबू के साथ उनका काफी लगाव था।
वे अधिवक्ता के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी निभाते थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी रुचि थी
डेंटल कालेज के चेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यमुना बाबू की प्रसिद्ध एक जिला तक सीमित नहीं था। वे कानून के जानकार थे।
गढ़वा के पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कलानंद मिश्रा ने भी दिवंगत यमुना प्रसाद सिन्हा एवं सुधा सिन्हा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनमें जो संस्कार था, वही संस्कार उनके सभी बच्चों में भी दिखाई पड़ता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिन्हा एवं संचालन गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा ने निभायी।
इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश सुधीर कुमार सिन्हा,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी, सीओ जेके मिश्र, गौरक्षण प्रसाद सिन्हा, सुनीता सिन्हा, गिरीश कृष्ण सिन्हा, गोपेश कृष्ण सिन्हा, रेशमा सिन्हा, लक्की सिन्हा, ऋषि पल्लव, डॉ अशोक कुमार सोनी,धीरेन्द्र चौबे, अंजलि गुप्ता, आशीष अग्रवाल, डॉ राजेश रंजन, पूनम केशरी, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, प्रभात श्रीवास्तव राजेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, श्याम बिहारी सिंह,सत्यम कुमार,रामध्यान पाल, अधिवक्ता परशुराम तिवारी, लाल जी पाठक, जितेंद्र सिन्हा, सूचित नारायण लाल, ददन सिन्हा, मुकेश सिन्हा, ज्ञान प्रकाश केसरी, शौकत खान सहित काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।