whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275879
Loading...


कोविशील्ड टीका पूरी तरह से सुरक्षित : सिविल सर्जन

location_on रेहला access_time 27-Jan-21, 06:46 PM visibility 642
Share



कोविशील्ड टीका पूरी तरह से सुरक्षित : सिविल सर्जन


कृष्णा कुमार check_circle
संवाददाता



कोरोना वायरस के खिलाफ विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी रेहला : कोरोना वायरस के खिलाफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत बुधवार को पलामू सिविल सर्जन डॉ जॉन ऑफ केनेडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष रंजन, डॉ एम एम प्रसाद, डॉ नेहा पांडेय, डॉ अमिता सोनी डॉ लिली, डॉ प्रियंका कुमारी, और पहली बार टीका लेने वाली सफाईकर्मी मीना देवी, बयम पंकज सिंह, बीपीएम पंकज कुमार, सन्तोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पलामू सिविल सर्जन ने कहा कि टीका को लेकर किसी तरह से डरने या घबराने की बात नहीं है।
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि टीका को लेकर किसी तरीके की भ्रम या अफवाह नहीं फैलाएं। टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य खतरनाक वायरस के संक्रमण से व्यक्ति को बचाना है, क्योंकि यह टीका सबसे पहले जनस्वास्थ्य की देखभाल में जुटे स्वास्थकर्मियों को ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 से बचाव को लेकर कोविशील्ड टीका सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा तो है ही, इसके साथ अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और सामुदायिक संक्रमण की रोकथाम के लिए निरंतर अभ्यास पर भी जोर देना महत्वपूर्ण है।  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र कुमार ने बताया एक दिन में 100 लाभार्थी का टीका देने का लक्ष्य है आज के बाद शुक्रवार को टीका लगाया जायेगा।
टीका उन व्यक्तियों को दिया जाएगा, जिनका रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल पर हुआ है। टीकाकरण हेतु जिन लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हें एसएमएस के माध्यम से आवंटित साइट और समय की जानकारी दी गयी है। साथ ही चिन्हित लाभार्थियों को फोन के माध्यम से भी टीकाकरण के लिए संबंधित स्थल पर पहुंचने हेतु सूचना दी गई है। लाभार्थी को टीकाकरण हेतु आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में पहली बार टीका सफाईकर्मी,मीना देवी, एएनएम कमला कुमारी, सबिता कुमारी, रईसा खातून, बयम पंकज सिंह सहित चिकित्सा पदाधिकारी ने टीका लिया। टीम रख रही है विशेष ध्यान टीकाकरण हेतु टीम का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों द्वारा लाभार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसके लिए प्रवेश द्वार पर लाभार्थी के पंजीकरण की जांच फोटो आईडी सत्यापन और वैक्सीन प्रोटोकोल सुनिश्चित कराया जा रहा है। वहीं कोविड सिस्टम में दस्तावेज को प्रमाणित कर सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रतीक्षा रूम में टीकाकरण हेतु प्रतिक्षा करना होगा। नंबर आने पर उन्हें टीकाकरण कक्ष में ले जाया जायेगा और वहां वैक्सीनेटर लाभार्थी को टीका लगाने और एईएफआई का प्रबंधन करना सुनिश्चित करेंगे। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक उन्हें ऑबजर्वेशन रूम में रखा जायेगा। किसी भी प्रतिक्रिया के लिए निगरानी करेगा और लाभार्थियों को जरूरी संदेश देगा। टीकाकरण के अस्पताल में विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है, जिसमें मेडिकल टीम लगाये गये हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके।
इस अभियान में रीता कुमारी, रानी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पंकज कुमार, अनिल पासवान, अभिनाश पासवान, मिथलेश दुबे, मिनहाज आलम, इसरार हवारी, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी की अहम भूमिका रही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play