गढ़वा : बुधवार को गढ़वा जिले के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डन में राष्ट्रीय जनता दल मिलन समारोह कार्यक्रम राजद युवा नेता सोनू यादव के अध्यक्षता में किया गया, जिसका मुख्य अतिथि युवा राजद पलामू प्रभारी दीपक साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम को कई लोगों ने संबोधित किया किया।
युवाओं को संबोधित करते हुए गढ़वा युवा नेता सोनू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को धारदार बनाने की हर कदम उठा रहे हैं। हमारी राजद टीम पूरे जिला में बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का काम करेगी और उन्होंने कहा की हम हमारी टीम 6 महीने के अंदर राजद को वही धारदार बनाकर उभरेगी।
वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा राजद पलामू प्रभारी दीपक साहू ने कहा की गढ़वा राजद की परंपरागत सीट रही है और अगर यहां की युवा चाहेगी तो निश्चित रूप से उससे भी बेहतर स्थिति दे कर आने वाला समय में लालटेन की लौ जलेगी।
सर्वसम्मति से पलामू प्रभारी दीपक साहू ने गढ़वा जिला युवा राजद के अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह को मनोनीत किया गया।
संचालन डी.एस.एस. जिला अध्यक्ष गढ़वा सह युवा नेता सतवंत कुमार यादव ने किया।
मौके पर चतरा से आए चतरा युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, ब्रह्मदेव सिंह भोक्ता, मंत्री मीडिया प्रभारी लवकुश यदुवंशी, किसान प्रकोष्ठ गढ़वा जिलाध्यक्ष सुमित पाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष रमजान, अरुण यादव।सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।