गढ़वा : राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर्व के उपलक्ष्य पर जिला खेल कार्यालय गढ़वा एवं गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के तत्वधान में रामा साहू हाई स्कूल के मैदान में स्थित आउटडोर स्टेडियम में झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
विदित हो कि गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय तैराक उदय नारायण तिवारी के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन संपन्न हुआ। इसके पश्चात गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने उपस्थित जनों को संबोधित किए तथा गणतंत्र दिवस की महत्ता को बताया।
वहीं खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा, तूफान कुमार पोद्दार ने कहा कि सभी खिलाड़ियों आप लोग आज हमारे साथ शपथ लीजिए कि जिस भारतीय संविधान ने हमें बहुत सारे अधिकार दिए हैं, उन्हीं अधिकारों और इसके अनुशासन में रहकर आने वाले समय में आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगे ।
कार्यक्रम में डे बोर्डिंग कुश्ती क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र की बालिका खिलाड़ियों के द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात विगत वर्ष आयोजित वर्चुअल इंटरनेशनल ओलिंपिक डे में प्रतिभागता करते हुए गढ़वा के होनहार छात्र अमल कुमार ठाकुर ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किए था, जिनको झारखंड ओलंपिक संघ के द्वारा प्रमाण पत्र एवं ओलंपिक खेल का लोगो प्रिंट किया हुआ टीशर्ट, जिला खेल पदाधिकारी गढ़वा और गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक राकेश पाल के हाथों संयुक्त रूप से अमल कुमार ठाकुर को सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर उमेश सहाय, विभागीय खेल प्रशिक्षक अरविंद दुबे, प्रभात रंजन तिवारी, ललन पहलवान, रमाशंकर सिंह के साथ ही खेल विभाग के बड़ा बाबू रघुवीर कौशिक, कंप्यूटर ऑपरेटर ललन कुमार, आदेशपाल कुश कुमार के साथ ही विभिन्न खेल संघों से धनंजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार पाठक, अरविंद तूफानी, खुशबू कुमारी, चंद्र बहादुर सिंह, अमित कुमार, कमलेश कुमार दुबे के साथ ही लगभग सभी खेल संघों के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा डे बोर्डिंग क्रीडा प्रशिक्षण केंद्र के एथलेटिक्स, कुश्ती और वॉलीबॉल खेल के बालक बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे।