गढ़वा : 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के संघ कार्यालय गढ़वा में संघ के स्थापनोपरांत प्रथम बार मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा रामप्रसाद मण्डल एवं स्थापना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।
झंडोत्तोलन के पश्चात जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी शिक्षकों को सर्वप्रथम अपने कर्तव्यों एवं शिक्षक धर्म को समझने की जरूरत है। वहीं शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षकों की विभिन्न प्रकार के समस्या का समाधान हो, अतः शिक्षा पदाधिकारियों एवं शिक्षकों में संतुलन होना नितांत आवश्यक है।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में राकेश तिवारी, संतोष कुमार, डॉ कृष्ण कुमार यादव, रवींद्र कुमार, अमित कुमार नागेन्द्र चौधरी, असगर अली अंसारी, महताब आलम आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।