पलामू : लेस्लीगंज प्रखंड में हर्षोल्लास एवम शांति के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। प्रखंड कार्यालय में प्रभारी बीडीओ सच्चिदानंद महतो, थाना में थाना प्रभारी गौतम कुमार राय, हॉस्पिटल में प्रभारी डॉ राजीव रंजन ने झंडोत्तोलन किया। जबकि सभी पंचायत भवनों में पंचायत के सचिव ने झंडोत्तोलन किया। सरकारी कार्यालयों पर सरकारी कर्मी, विद्यालयों में प्रधानाचार्य ने झंडोत्तोलन किया। कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय सूचना नहीं है।