रमना : राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए पूरे रमना प्रखंड क्षेत्र में शान के साथ सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया।
हालांकि प्रातः काल से ही घना कोहरा छाये रहने, कोरोना वायरस के कारण विद्यालय में बच्चों के नहीं होने, प्रभात फेरी नहीं होने, झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होने से मेन रोड, बाजार व चौक चौराहा पर सन्नाटा छाया रहा।
जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ हुलास महतो, थाना परिसर में थाना प्रभारी रणविजय सिंह, राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय में प्राचार्य रामजी सिंह, बालिका उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मध्य विद्यालय सिलिदाग 1 में फुलेन्द्र राम, एसबीआई में अजय कुमार, वनांचल ग्रामीण बैंक में निशा कुमारी, मध्य विद्यालय रमना में नीलम कुमारी, बीआरसी रमना में बीईईओ कमल किशोर राणा, वन परिसर में प्रभारी वनपाल नीरज कुमार मेहता, स्टेशन में एसएम फिरोज आलम तथा मध्य विद्यालय गम्हरिया में उमेश प्रसाद कर्ण ने तिरंगा फहराया।
सभी पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव के द्वारा झंडोतोलन किया गया। बालिका उच्च विद्यालय में दशम वर्ग के छात्राओं के बीच बीडीओ हुलास महतो के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया।