मेराल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस बार दिलचस्प यह है कि 2021 के 72 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर पंचायती राज के कार्यकाल बिघटन होने के बाद झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी निर्देश के आलोक में प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियो को झंडातोलन की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि कोविड-19 की वजह से समय पर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण पंचायतों के विकास कार्य में धीमी होने के वजह से जनप्रतिनिधियों का इस बार कार्यकारी समिति के माध्यम से उनका कार्यकाल अवधि बढ़ा दी गई है। लेकिन सरकारी प्रावधानों के अनुसार प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया।
वहीं मेराल के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न संस्थानों में गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा अनोखे झांकी, संगीत व खेलकूद कार्यक्रम किया जाता था। बहरहाल कोविड-19 महामारी के वजह से कोबिड नियमों का पालन करते हुए इस क्षेत्र में सरकारी अथवा प्राइवेट संस्थानों में झंडोत्तोलन के बाद सन्नाटा का असर देखने को मिला।
वहीं मेराल बीडीओ गौतम कुमार ने जनवरी माह के दिनों में कड़ाके की ठंड एवं कोहरा को देखते हुए मुख्यालय में झंडोत्तोलन संपन्न होने के बाद मुख्यालय से सटे मेराल पूर्वी पंचायत के संजय नगर में झुग्गी झोपड़ी गुजर बसर कर रह रहे असहाय घासी जाति के लोगों के यहां पहुंच कर उनके रहन-सहन के साथ-साथ उनके हालात का जायजा लिया।
उन्होंने इससे पहले भी प्रखंड के कई सुदूरवर्ती क्षेत्र में निरीक्षण कर अत्यंत पिछड़े एवं आदिवासी परिवारों के बीच पहुंच उन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। जो झुग्गी झोपड़ी में जीवन बसर करने को मजबूर हैं। इस संबंध में वीडियो गौतम कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घासी जाति के लोग अत्यंत ही गरीबी जीवन जीने को मजबूर हैं ना तो उनका घर है और ना ही रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साधन, फिलहाल ठंड से राहत के लिए घासी परिवार के बच्चों को गर्म वस्त्र में स्वेटर एवं वृद्ध को कंबल का वितरण किया गया। और हमारा हमेशा से यही प्रयास है कि इस प्रखंड के सभी अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
मौके पर सीओ यशवंत नायक ने भी कहां की इनको स्थाई से संबंधित सरकारी प्रावधानों के अनुसार इस क्षेत्र के जमीन का किस्म का हेरिंग कर स्थाई करने की कोशिश की जाएगी।
इस अवसर पर मुखिया पति विजय प्रसाद, समाजसेवी अशोक राम, वार्ड सदस्य रहमुद्दीन अंसारी एवं अन्य लोगों के साथ घासी जाति के महिला एवं पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे।