गढ़वा :जिला मुख्यालय गढ़वा के विभिन्न संस्थाओं में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इस मौके पर एसपीडीसी कॉलेज गढ़वा में कॉलेज के शासी निकाय के सचिव पूर्व विधायक जुगल किशोर पांडेय, गढ़वा शहर स्थित सोनपुरवा खादी ग्रामोद्योग परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 11:50 पर गढ़वा जिला खादी बोर्ड के प्रभारी रणधीर कुमार वर्मा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। इस मौके पर शहर के समाजसेवी सन्नी कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सहित खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
जबकि काँग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी के द्वारा झंडोतोलन किया गया। भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
कल्याणपुर स्थित जूनियर डीपीएस स्कूल में निदेशक आनंद श्रीवास्तव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। जन जागृति विकास मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर -07 स्थित वीर कुंवर मंदिर के सामने वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया।