whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280533
Loading...


गढ़वा के जमा दो गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने फहराया तिरंगा

location_on गढ़वा access_time 26-Jan-21, 05:08 PM visibility 689
Share



गढ़वा के जमा दो गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने फहराया तिरंगा


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 72 वें गणतंत्र दिवस समारोहके मौके पर जमा दो गोविंद हाईं स्कूल, गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान मे सार्वजनिक झंडोत्तोलन सुबह के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गई इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कोविड-19 के गाइडलाइन के मद्देनजर सुरक्षात्मक तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए किया गया। आयोजन स्थल पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार, मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा सार्वजनिक झंडोत्तोलन 09:01 बजे पूर्वाह्न में किया गया। मौके पर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र इन वर्षों में काफी परिपक्व एवं गतिशील हो गया है परंतु अभी भी विकास के क्षेत्र में गढ़वा का पीछे होना दुखद है।
विगत 1 वर्ष में इसमें कुछ सुधार भी हुआ है। मेरे मन में अपने छात्र जीवन काल से ही इस जिले को एक विकसित जिला बनाने की आकांक्षा रही है तथा मैं विगत 1 वर्ष से इसमें प्रयासरत भी हूं। उन्होंने उपस्थित जनता को जिले की उपलब्धियों से अवगत कराने के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के विषय में बताते हुए कहा कि कोविड-19 में अभी तक कुल 201326 व्यक्तियों का सैंपल लिया गया है जिसमें 2862 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं तथा वर्तमान में जिले में कोविड-19 के मात्र 10 एक्टिव केस है। कोविड-19 में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए कोविड-19 आईसीयू बनाया गया है जिसमें 18 वेंटिलेटर ऑक्सीजन पाइप लाइन के साथ निर्मित है। कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के समुचित इलाज हेतु डीएचएस-148 बेडेड, डीएलसीसी- 115 बेडेड एवं डीसीएच-50 बेडेड अस्पताल बनाया गया है।
माननीय मंत्री ने बताया कि उनके प्रयास से सदर अस्पताल गढ़वा में नवजात शिशु के उपचार के लिए 12 रेडिएंट वार्मर युक्त एसएनसीयू का अधिष्ठापन किया गया है। साथ ही सदर अस्पताल गढ़वा में पीपीपी मोड में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे वाले बीमार व्यक्ति का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा तथा अन्य बीमार व्यक्ति का अल्ट्रासाउंड 315 रुपए में किया जाएगा जबकि बाजार में अल्ट्रासाउंड कराने की दर 700 रुपए है। सदर अस्पताल में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों तथा मरीजों की सुरक्षा हेतु एक पुलिस पिकेट भी खोला गया है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल गढ़वा में पीपीपी मोड में पूर्ण रूप से सुसज्जित डायलिसिस सेंटर का कार्य प्रगति पर है जल्दी ही उसे भी क्रियाशील करा दिया जाएगा।
आयुष्मान भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गढ़वा जिले के 48 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर क्रियाशील है तथा इस वर्ष 21 और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर प्रस्तावित किए गए हैं जिसमें ब्रांडिंग आदि का कार्य प्रगति पर है। वहीं गढ़वा जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु जमीन चिन्हित कर लिया गया है एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। कोविड-19 टीकाकरण के बारे में उन्होंने बताया कि अब तक कुल 522 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है सबकी स्थिति सामान्य है। खुशी की बात यह है कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट सूचकांक में गढ़वा जिला को श्रेष्ठ कार्य के लिए कुल 8 करोड की राशि भारत सरकार से प्राप्त हुई है। जिसमें 5 करोड रुपए गढ़वा स्वास्थ्य सेवा एवं तीन करोड़ रुपए शिक्षा सेवा को सुदृढ़ करने पर‌ व्यय किया जाएगा।
आपूर्ति विभाग के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्ड धारियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। 2 लाख 20 हजार 561 परिवारों के 10 लाख 52 हजार 758 सदस्यों को प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल ₹1 प्रति किलोग्राम की दर से दिया जा रहा है। गढ़वा जिले में झारखंड खाद्य राज्य सुरक्षा योजना के तहत ग्रीन राशन कार्ड के लिए 60,148 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ग्रीन राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई जारी है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम चावल 1 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की योजना है तथा इस योजना का लक्ष्य राज्य के अंतिम व्यक्ति तक राशन मुहैया कराना है।
मनरेगा के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण हेतु 967 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करते हुए तीन करोड़ 46 लाख 11 हजार व्यय हुए हैं। इसके तहत 90 हजार 447 फलदार एवं 56 हजार 253 इमारती पौधे लगाए गए हैं। वहीं नीलाम्बर पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत आठ करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से 4062 टीसीबी तथा 5 करोड़ की लागत से 4273 फील्ड बन्ड का निर्माण किया जा रहा है। इन योजनाओं से लाखों की संख्या में मानव दिवस का सृजन किया जा रहा है। इसके अलावा दीदी बड़ी योजना के तहत ग्रामीण महिलाएं अपनी बाड़ी में सब्जी की खेती करेंगी। उन्हें मुफ्त में बीज एवं मजदूर उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक कुल 7642 योजनाओं को स्वीकृत किया गया है।
वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत 70 खेल मैदान के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत सभी प्रखंडों में खेल मैदानों को विकसित किया जाएगा। इस प्रकार जिला वासी सरकार की बेहतर नीति का लाभ लेकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे प्रयास से पूरे झारखंड में मिट्टी मोरम पथ का निर्माण मनरेगा के तहत करवाया जा रहा है उसी क्रम में गढ़वा जिले में वर्ष 2020 -21 में कुल 1383 मिट्टी मोरम पथों का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020- 21 में कुल 68 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया है साथ ही साथ 25 हजार 844 योजनाएं पूर्ण कर ली गई है तथा 64 हजार‌ 473 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में अब तक 30 हजार 130 आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है जिनमें 14 हजार ‌409 आवासों को पूर्ण कराया गया है। जिले में कृषि पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि कृषि के क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 162 लाभुकों का चयन किया गया है जिसमें 104 लाभुकों के यहां स्प्रिंकलर सेट का अधिष्ठापन किया जा चुका है। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर 278 हेक्टेयर में 15.28 क्विंटल सरसों का बीज वितरित कर प्रत्यक्षण किया गया है। अब तक कुल 25 हजार 916 किसानों के बीच कुल 192.02 करोड रुपए के किसान क्रेडिट कार्ड दिए जा चुके हैं। वहीं 14 पशुपालक किसानों के बीच प्रति किसान 2 लाख रुपए के किसान क्रेडिट कार्ड दिए गए हैं।
साथ ही कल्याण विभाग के छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति के 33 हजार 692 छात्र-छात्राओं के बीच 4 करोड़ 70 लाख 39 हजार 229 रुपए, अनुसूचित जनजाति के 19‌‌ हजार 477 छात्र-छात्राओं के बीच 2 करोड़ 94 लाख 3 हजार 855 तथा पिछड़ी जाति के 71, 303 छात्र छात्राओं के बीच ₹10 करोड़ 44 लाख 46 हजार 364 की छात्रवृत्ति उनके खाते में हस्तांतरण किया गया है। कुल 75 लाभुकों के बीच 162.38 एकड़ भूमि का वन अधिकार पट्टा वितरित किया गया है। वहीं समाज कल्याण विभाग के तहत मुख्यमंत्री सुकन्या योजना के तहत कुल 4 हजार 520 लाभुकों को लाभान्वित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 5 लाभुकों को प्रति लाभुक 30 हजार की दर से उपलब्ध कराया गया है। माननीय मंत्री ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत जरुरतमंद लोगों के बीच जाड़े में ठंड से बचाव हेतु कुल 28 हजार 704 कंबल ससमय वितरित किए गए हैं।
जिले में कुल आठ प्रकार के विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 1 लाख 20 हजार 514 लाभुकों के खाते में 1 हजार प्रति माह के दर से दिसंबर 2020 तक लगभग 97 करोड़ की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए काफी हर्ष हो रहा है कि जिले में झारखंड राज्य का सबसे बड़ा पुल कांडी प्रखंड स्थित सुंडीपुर में 90 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया है इसकी लंबाई 2.30 किलोमीटर है निकट भविष्य में मुख्यमंत्री के द्वारा इस पुल का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। इस पुल के बन जाने से बिहार राज्य हमारे झारखंड के काफी करीब आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे प्रयास से विषैली गैस से दम घुटने से 7 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को प्रति आश्रित को 4 लाख के हिसाब से 28 लाख रिलीफ मद से दिए गए हैं।
वहीं कोरोना महामारी के कारण अन्य राज्यों से वापस आए 2400 मजदूरों को उनके खाते में विधायक निधि से मेरे द्वारा प्रति मजदुर 1000 रुपए दिया गया हैं। हमारे विशेष प्रयास के उपरांत गढ़वा जिले को लहलहे ग्रिड से जोड़ दिया गया है तथा भागोडिह ग्रिड का निर्माण पूरा कराकर गढ़वा जिला में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार कराया गया है। अब तक लगभग 186 ट्रांसफार्मर भी बदले जा चुके हैं। वहीं अनुसूचित जाति मुसहर, घासी, भुइयां जाति के 125 भूमिहीन परिवारों को 4-4 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया गया है। श्रम विभाग के माध्यम से कुल 38 हजार 988 कुशल एवं अकुशल मजदूरों का निबंधन कराया गया है। इसके अलावा खरीफ फसल के मौसम में गढ़वा जिला को 1000 मेट्रिक टन अतिरिक्त खाद्य का आवंटन मेरे विशेष प्रयास से कराया गया है ताकि लोग कालाबाजारी का शिकार ना हो सके।
इससे किसानों को काफी सुविधा हुई है। माननीय मंत्री ने बताया कि जिले में काफी समय काफी समय से प्रतीक्षारत गढ़वा बाईपास निर्माण कार्य की भी स्वीकृति हो गई है। शहर में क्षतिग्रस्त सरस्वतीया नदी पुल के स्थान पर हाई लेवल पुल निर्माण कराने के प्रस्ताव को केंद्रीय राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति प्राप्त कर ली गई है। डीपीआर बनाने की कार्रवाई चल रही है। वहीं रंका थाना मोड़ से रंका बाजार तक सड़क के दोनों ओर एनएच 75 पर नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति भी मिल गई है। रमकंडा के कुरुमदरी में कनहर नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास हो चुका है जल्द ही पुल का निर्माण भी पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ‌ ही मेराल प्रखंड अंतर्गत मेराल से बंका पतरिया ग्रामीण सड़क के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गढ़वा चिनिया पथ के चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति हो गई है, निविदा प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की आम राय से विधायक निधि से 206 योजनाओं की स्वीकृति एवं उसे क्रियान्वित कराने का प्रस्ताव दिया गया है।या योजनाएं शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है जो गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी 73 पंचायतों से ली गई है। इतना ही नहीं विधायक निधि की सूध की राशि से 38 नलकूपों के बोरिंग का कार्य भी अत्यंत आवश्यक स्थानों पर कराया जा रहा है। इसके अलावा विधायक की अनुशंसा के आधार पर प्रत्येक पंचायत में 5- 5 अत्यंत आवश्यक स्थानों पर नलकूप बोरिंग कराने की स्वीकृति हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है शीघ्र ही यह कार्य प्रारंभ होंगे।
गढ़वा शहरी जलापूर्ति योजना के वर्षों से लंबित कार्य को विभाग द्वारा पुनः चालू करवा दिया गया है। कुछ ही माह के उपरांत यह योजना भी पूर्ण हो जाएगी तथा हर घर में नल का शुद्ध जल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 तक गढ़वा जिले के हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा, इससे संबंधित कई योजनाएं पाइप लाइन में है। वहीं गढ़वा शहर में आधुनिक सुविधा युक्त मल्टीप्लेक्स टाउन हॉल निर्माण के लिए 7 करोड़ की लागत से बनने वाली योजना की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। यह प्रस्तावित टाउन हॉल जो 3 करोड रुपए से बनने वाला था लेकिन माननीय मुख्यमंत्री के प्रयास से इसे बहुद्देशीय टाउन हॉल में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब 7 करोड रुपए इसके निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
जल्द ही इसकी निविदा प्रारंभ की जाएगी और गढ़वा शहर वासियों को इसे समर्पित किया जाएगा। इनको किया गया सम्मानित इस वर्ष कोविड-19 महामारी से बचाव मद्देनजर गढ़वा जिले के सभी संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन को उनके घर पर ही सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा सीआरपीएफ 202 कोरवा बटालियन के शहीद श्री आशीष कुमार तिवारी के परिजन को सम्मानित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। नंद किशोर रजक असैनिक शल्य चिकित्सक पदाधिकारी गढ़वा को कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
हिरामन कोरवा को( प्रखंड रंका ग्राम सिंजो से) कोरवा भाषा के शब्द कोष के निर्माण हेतु सम्मानित किया गया। यसमीना खातून राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, अजय कुमार शुक्ला प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मेराल जिला प्रशासन के कार्यक्रमों में सफल उद्घोषक के रूप में कार्य करने हेतु, डॉक्टर यासीन अंसारी चिकित्सक गढ़वा, परशुराम तिवारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय गढ़वा, मोती महतो प्रगतिशील किसान गढ़वा, रविंद्र कुमार ओझा प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय चिरौंजिया, समाजसेवी बसंत केसरी व नंदलाल प्रसाद गुप्ता तथा राष्ट्रगान हेतु संगीत कला महाविद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं बेहतर परेड कमांड के लिए सार्जेंट मेजर ओम प्रकाश दास को सम्मानित किया गया।
कैटल बिगुल के लिए सुधांशु कुमार एवं निलेश कुमारतथा ड्रम बैंड के लिए एसआईएस बेलचांपा को सम्मानित किया गया। इनको किया गया पुरस्कृत इसी के क्रम में माननीय मंत्री के द्वारा विभिन्न विभागों से निकाली गई झांकियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले स्वास्थ्य विभाग गढ़वा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला परिवहन कार्यालय गढ़वा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जेएसएलपीएस गढ़वा को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परेड में शामिल टुकड़ियों में सीआरपीएफ को प्रथम पुरस्कार, जिला पुलिस बल को द्वितीय पुरस्कार तथा एनसीसी नामधारी कॉलेज गढ़वा को तृतीय पुरस्कार मंच पर उपस्थित माननीय मंत्री श्री ठाकुर के द्वारा प्रदान किया गया।
इनकी रही उपस्थिति सार्वजनिक झंडोत्तोलन के मुख्य समारोह स्थल में माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर के अतिरिक्त उपायुक्त गढ़वा श्री पाठक, पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री खोटरे, जिला सत्र न्यायाधीश गढ़वा, विकास आयुक्त गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, कमांडेंट सीआरपीएफ 172 बटालियन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद अध्यक्ष गढ़वा, जिले के पदाधिकारी व कर्मी समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play