रमना : यंग स्टार ग्रुप एन्ड ट्रस्ट की ओर से हाई स्कूल के स्टेडियम में आयोजित रमना प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में रमना की टीम ने लगमा को 28 रनों से पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रमना की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन का स्कोर खड़ा किया। रमना की ओर से लालन ने 32 और नवल ने 28 रनों की शानदार पारी खेली।जवाबी पारी खेलने उतरी लगमा की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 77 रन ही बना स्की। मैच मेअंपायर की भूमिका विश्वकर्मा सोनी और ऋषि सिंह ने निभायी।
विदित हो कि इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पिछले 12 जनवरी को पलामू सांसद बीड़ी राम ने किया था। उद्घाटन मैच में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सोना टीवीएस के राहुल कुमार, अल्ट्राटेक सीमेंट के स्थानीय प्रोपराइटर सौरभ गुप्ता एवं बिटू गुप्ता तथा मंगलम ज्वेलर्स के अमित सरार्फ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मौके पर झारखण्ड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव्, प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, सुमन गुप्ता, अध्यक्ष प्रभात कुमार, अजित कुमार, नीरज सिंह, दीपक कुमार, सुनील गुप्ता, शुभम कुमार, रानू कुमार, मंतोष पासवान, झाबर सिंह, विक्की गुप्ता, मुकेश ठाकुर, अमित प्रकाश सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।