बंशीधर नगर : नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से नगर पंचायत अंतर्गत बभनी खांड डैम के निकट सोलर पावर प्लांट लगाने की मांग किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गये आवेदन में कहा गया है कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित बभनी खांड डैम के निकट पर्याप्त जमीन उपलब्ध है, जिसमे सोलर पावर प्लांट लगाया जा सकता है।सोलर पावर प्लांट लग जाने से नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 17 वार्डो, बंशीधर नगर मंदिर, राजा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन, सहित पूरे शहर को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे पूरा शहर जगमग हो जायेगा। आवेदन में कहा गया है कि 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रतिदिन हो तो 80 हजार यूनिट बिजली उत्पादन किया जा सकेगा।
श्री बंशीधर नगर पंचायत को पर्याप्त बिजली सुनिश्चित हो सकेगा। नगर पंचायत क्षेत्र वासियों की सुबिधा को ध्यान में रखते हुये सोलर पावर प्लांट की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।
इस आशय की प्रतिलिपि नगर विकास व आवास विभाग के सचिव, झारखण्ड सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव व जिले के उपायुक्त को भी प्रेषित किया है।