रांची से धान बेचकर वापस घर लौटने के दौरान चंदवा में हुआ घटना
लेस्लीगंज (पलामू) : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी विनय मेहता की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। बताया जाता है कि मृतक विनय मेहता रांची धान बेचने गया था। धान बेचकर वापस घर लौटने के दौरान चंदवा में उन्होंने शौच करने गाड़ी से बाहर निकल रास्ता पार कर रहे थे। तभी अज्ञात बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे विनय मेहता की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। विनय मेहता का शव गांव आते ही कोहराम मच गया। शव देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। इधर घटना की सूचना मिलते ही विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता मृतक के घर पहुंचे। साथ ही परिजनों को ढाढस बंधाया।
कहा कि घटना काफी दुखद है। विधायक ने दाह संस्कार में भी शामिल हुए। मौके पर अजित मेहता , मंदीप मेहता , सुधीर आजाद , देवराज कुमार समेत कई शामिल थे।