गढ़वा : स्थानीय विधायक सह राज्य के पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर अपने गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित समारोह में उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गढ़वा में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर मंत्री श्री ठाकुर के द्वारा 100 गरीबों व जरुरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
उन्होने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर का जीवन दलितों, अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कर्पुरी ठाकुर दलित समाज के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हुए। गढ़वा में गढ़वा थाना के निकट कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करायी जाएगी जिससे आज के युवा वर्ग को उनकी जीवनी के बारे में जानकारी मिलेगी तथा उनके द्वारा किये गये संघर्षो को भी युवा जान सकेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रवक्ता धीरज दुबे, शिक्षा विभाग प्रतिनिधि अशर्फी राम, विद्युत प्रतिनिधि नसीम अख्तर, सूरज चन्द्रवंशी, नगर कमिटी सचिव प्रियम सिंह, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, फुजैल अहमद, जिला कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता उर्फ पप्पू, नीरज तिवारी, बिरेन्द्र तिवारी आदि उपस्थित थे।