whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281377
Loading...


झारखंड की हेमंत सरकार निकम्मी : आलोक

location_on बड़गड़ access_time 24-Jan-21, 08:27 PM visibility 647
Share



झारखंड की हेमंत सरकार निकम्मी : आलोक


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : बड़गड़ एवं भंडरिया भाजपा मंडल इकाई के तत्वावधान में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड के महुआटिकर गांव स्थित हड़वार नदी के तट पर आयोजित इस कार्यक्रम में गढ़वा एवं पलामू जिले के भाजपा नेताओं के अलावा प्रखंड के विभिन्न गांव के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री चौरसिया ने सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की बधाई दी। तत्पश्चात अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार निकम्मी है। इस सरकार के सत्ता में आते ही झारखंड का विकास थम सा गया है।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध एवं उग्रवाद की समस्या चरम पर है। इस सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा कराये गये कार्यों को गिना कर अपना पीठ खुद थप - थपा रही है। झारखंड की वर्तमान सरकार ने अपने निकम्मे पन को दर्शाते हुए राज्य के विधवा एवं वृद्धा पेंशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पिछले पांच माह से रोके रखा है। जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार आवास से लेकर अनाज तक का लाभ लोगों के घरों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार, अपराध एवं उग्रवाद को बढ़ावा देने वाली निकम्मी सरकार को जल्द उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पूर्व सांसद प्रत्याशी जवाहर पासवान, पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, गढ़वा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, प्रभात भुईयां, ठाकुर प्रसाद महतो, जिप सदस्य रमेश सोनी आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन बड़गड़ मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम के आयोजन में उपरोक्त के अलावा विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, बिरझु सिंह, रमेश गुप्ता, आनन्द सोनी, सुरेश केशरी, बरुण केशरी मिडीया प्रभारी घनश्याम सोनी, संजय प्रसाद, रवि सोनी, रंजन सोनी, रंजीत जयसवाल, बरूण केशरी, भंडरिया मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर, शुशील शिंहा, राजेश कुमार सिंहा, भुषण सिंह, रामानंद यादव, रामजन्म केशरी, परशुराम सिंह, सुनील दास, ईश्वरी प्रसाद, बिरनाथ सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play