भवनाथपुर : राजकीय प्राथमिक स्कूल पंडरिया के प्रधानाध्यापक दीपक तिवारी के पॉकेट से मोबाइल की चोरी कर फरार हो गया। इनके साथ मोबाइल चोरी की यह तीसरी घटना है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि वे सब्जी दुकान पर रविवार को सब्जी ले रहे थे उस वक्त मोबाइल उनके पॉकेट में ही था, लेकिन उसी दौरान एक लड़का आया आलू का रेट पूछते हुए उनसे टकराया था। उसके बाद वे पॉकेट में देखे तो मोबाइल गायब था। उन्होंने बताया कि उनके साथ यह तीसरी घटना है, जिसकी लिखित शिकायत थाना में उनके द्वारा की थी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बाजार में जगह-जगह जवानों की तैनाती की थी, जिसके बाद से बहुत दिनों तक चोरी की घटना बन्द था, लेकिन चोरों ने मोबाइल की चोरी घटना को अंजाम देकर एक फिर अपनी सक्रियता दिखा दी है।