गढ़वा : आज मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड अंतर्गत मधेया ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भी शिलान्यास किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह पेयजल आपूर्ति योजना निश्चय ही ग्राम वासियों के लिए लाभप्रद साबित होगी। हमारा यही प्रयास है कि संपूर्ण गढ़वा जिले को शुद्ध पेयजल से जल्द से जल्द आच्छादित किया जाए, इसके लिए वर्तमान सरकार निरंतर कार्यरत हैं।