गढ़वा : एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी की गढ़वा जिला इकाई के द्वारा शहर के उत्सव गार्डन के सभागार में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस मौके पर अध्यक्ष राजलाल सिंह पटेल ने कहा कि देश को आजाद हुए 74 वर्ष बीत गए लेकिन देश की सरकार को पहली बार नेताजी तब याद आए जब पश्चिम बंगाल में चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बहाने देश की सरकार को देश को आजाद कराने वाले वीर शहीद आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी की याद तो आई।
उन्होंने कहा कि देश की सरकार से अपेक्षा है कि देश के आजादी में जिन लोगों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन सभी महापुरुषों को याद करना चाहिए। आज हम सभी खुली हवा में जो सांस ले रहे है वह कितने लोगों की सहीद होने के बाद नसीब हुआ है। हम सभी को उनके कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गायिका दीपमाला ने क्रांतिकारी गीत ए मेरे वतन के लोगों के साथ की निर्देशक सह गायक दयाशंकर गुप्ता विनोद कुमार, गोपाल कश्यप ने भी कई देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को देशभक्ति स्वतंत्रता सेनानी हुए सभी ने अपना सर्वस्व निछावर कर देश को आजादी दिलाई। हम उन्हें याद कर अपने आप को शौभाग्यशाली समझते है।
कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक अरुण पांडेय ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर दुबे ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन रबिन प्रधान मेडिकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शर्मा, साइबर क्राइम कंट्रोल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश शर्मा, राष्ट्रीय अवर सचिव दीपक पाटिल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राणा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर साव,सोनी देवी, इंफॉर्मेशन सेल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर चौबे, प्रदेश संयुक्त सचिव अवधेश दुबे अल्पसंख्यक सेल प्रदेश अध्यक्ष रहमत अंसारी,युवा सेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा शांतनु, मनोरमा ज्योत्सना देवी, विनीता पांडेय, राम ललन सिंह, कविलास कुमार, प्रदेश सचिव शशि भूषण चौधरी, अमित अग्रवाल, मोनू कुमार सुकुल बाखला, अल्हाक सहित कई लोग उपस्थित थे।