whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280795
Loading...


श्री राम मंदिर समर्पण निधि को ले आदिवासी बाहुल्य कुसमहा गांव पहुंचे विहीप के मंत्री विमल

location_on गढ़वा access_time 24-Jan-21, 06:24 PM visibility 678
Share



श्री राम मंदिर समर्पण निधि को ले आदिवासी बाहुल्य कुसमहा गांव पहुंचे विहीप के मंत्री विमल


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला के प्रवास में आये विश्व हिंदू परिषद के बिहार, झारखंड एवँ बंगाल के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी गढ़वा प्रखंड के जनजातीय बहुल कुसमहा गाँव में जाकर श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की जानकारी ग्रामवासियों को दी। वीरेंद्र विमल जी ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम जी ने लंका विजय एवँ आताताइ-दुराचारी रावण का समूल नाश करने के लिए बानर-भालू तथा वनों में निवास करने वाले वनवासियों का साथ लिया ठीक उसी प्रकार से अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के दिव्य मंदिर का निर्माण हो इस हेतु गाँव-गाँव में अभियान चलाकर-गरीब से गरीब लोगों से समर्पण निधि संग्रह करने का निर्णय देश के महान संतो ने लिया है।
उनके लिए 10 रुपये की कूपन की व्यवस्था "राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट"ने की है। मेरे प्यारे ग्रामवासियों देश के बड़े बड़े उद्योगपति, व्यवसायी तथा नौकरी करने वाले लोगों ने स्वयं श्रीराम जी के मंदिर निर्माण कराने की बात कही किन्तु सन्त महात्माओं ने कहा कि हम समस्त भारतवासियों से समर्पण निधि का संग्रह करेंगे और समस्त भारत का राम मंदिर बनायेंगे, और तभी हमारे देशवासी गर्व के साथ कहेंगे कि देखो अयोध्या में जो श्रीराम का भव्य मंदिर है उसमें हमने भी राशि दी है।इसीलिए प्यारे बंधुओं आप सबों से हम सभी निवेदन करने आये हैं कि राम जी के भव्य मंदिर निर्माण में अपनी छोटी निधि समर्पित कर अपनी भी सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में वीरेंद्र विमल जी ने ग्रामवासियों को कूपन भी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन मंदिर निर्माण अभियान के सह संयोजक आशिष वैद्य ने की। कार्यक्रम में अभियान के जिला संयोजक राजेश प्रताप देव, हिसाब प्रमुख कृष्णमुरारी पांडे, बिहिप के विभाग किशोरीलाल लाठ, विभाग समरसता प्रमुख देवेन्द्र प्रताप सिंह, श्यामनन्द पांडेय, किषोर, विशाल, अभिषेक सहित सैकड़ो स्वयंसेवक और ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play