बंशीधर नगर : मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने रविवार को स्वर्गीय प्रभु चेरो के घर जाकर जीविकोपार्जन के लिएएक सिलाई मशीन, एक हजार रुपए नकद व पांच हजार पांच सौ रुपये का सामग्री प्रदान किया।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए मानव सेवा संस्थान के सदस्य शिक्षक आशुतोष रंजन ने बताया कि स्वर्गीय प्रभु चेरो का निधन विगत दिनों तालाब में मछली मारने के क्रम में मिर्गी का दौरा पड़ने से तालाब में डूबने से हो गई थी ।वर्तमान में उनके परिवार के समक्ष आर्थिक तंगी हो रही थी। उनके परिवार का जीवन यापन किसी प्रकार से चल रहा था। मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने उनके घर की स्थिति को देखते हुए जीविकोपार्जन हेतु एक, सिलाई मशीन 1000 रूपय नकद और पांच हजार पांच सौ रुपये का अन्य सामग्री प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा संस्थान निस्वार्थ भाव से ऐसे जरूरतमंद लोगों का सहयोग करता रहा है।
इस अवसर पर शिक्षक शशि प्रकाश रमण, आशुतोष शरण सिंह, विवेक विभूति सहित अन्य उपस्थित थे।