गढ़वा : भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यक्रम रक्त सत्याग्रह के तहत गढ़वा जिला इकाई एवं भीबीडीए द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे के अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर उपस्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से 10 युनिट रक्तदान किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ता आनेवाले समय में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर दुसरे को जीवन देने का काम करेंगे उन्होने कहा कि युवाओ को रक्तदान के लिए आगे रहना होगा। रक्तदान करने से हम दुसरे को जीवन दे सकते हैं। रक्तदान के लिए भाजयुमो पुरे जिले के हर प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवाओ को प्रेरित करेगा।
जो लोग रक्तदान करने से भागते हैं उन्हे दुसरे का रक्त लेने का अधिकार नही होना चाहिए। लोगो को रक्तदान के लिए खुलकर आगे आना होगा जिससे हम दुसरे के जीवन को बचा सके।
कार्यक्रम में एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश पासवान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, कृत्यानंद श्रीवास्तव, भीबीडीए जिला संयोजक विवेक तिवारी, अनील केशरी, अमन चौबे, अनुज सिंह, अमित शुक्ला, रंजन उपाध्याय, देवेन्द्र विश्वकर्मा, रंजीत नायक, प्रभाकर चौबे, प्रमोद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।