whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278663
Loading...


पुलिसकर्मियों को तिरंगा देकर सोशल इनोवेशन ग्रुप ने राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह की शुरुआत

location_on भवनाथपुर access_time 24-Jan-21, 05:52 PM visibility 648
Share



पुलिसकर्मियों को तिरंगा देकर सोशल इनोवेशन ग्रुप ने राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह की शुरुआत


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप के द्वारा आने वाले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज से राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह कार्यक्रम चलाया गया। जिसका शुभारंभ आज संस्था के सचिव सत्यम पांडे के नेतृत्व में भवनाथपुर प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार एवं सभी जवानों को तिरंगा झंडा देकर किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सचिव सत्यम पांडे ने कहा हमारी संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप पहली बार 2018 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में धनबाद में राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम हम सीमा पर तैनात हर उस जवान के सम्मान में आयोजित करते हैं जो अपने घर परिवार को छोड़ कर हमारे लिए सीमा पर तैनात है।
हमारी कोशिश यह भी होती है कि अपने देश, देश के वीर जवानों और जितने भी हमारे पुलिस के जवान हैं या अभी कोरोना काल में बिना थके बिना रूके काम करने वाले कोरोना योद्धा हैं उनके लिए आम जनों के बीच एक सद्भावना जागृत हो। संस्था के संस्थापक सदस्य सुर्य प्रकाश सिंह ने बताया की आज से लेकर 26 जनवरी तक यह कार्यक्रम लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत हम 1000 तिरंगा झंडा पूरे क्षेत्र में आम जनों को भेंट कर लोगों के बीच देश प्रेम लाने का प्रयास करेंगे। हमारी संस्था सभी सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी ,पत्रकार गण जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे लिए कार्य किया है उन सभी को देश का तिरंगा झंडा भेंट कर सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान हिरो शोरूम के प्रोपराइटर मनीष कुमार, उज्जवल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर उज्जवल जयसवाल सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा भेंट किया गया। मौकै पर संस्था के सदस्य बंधन विश्वकर्मा, अनुराग सिंह, उत्सव सिंह एवं परवेज अंसारी उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play