whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277874
Loading...


वादा याद दिलाओ अभियान के तहत, पारा शिक्षकों ने मंत्री के गढ़वा आवास के समक्ष किया प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 24-Jan-21, 05:37 PM visibility 646
Share



वादा याद दिलाओ अभियान के तहत, पारा शिक्षकों ने मंत्री के गढ़वा आवास के समक्ष किया प्रदर्शन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दिन रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम वादा याद दिलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के पारा शिक्षक शिक्षिका लगभग 10 हजार की संख्या में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला इकाई गढ़वा के जिला सदस्य सूर्य देव तिवारी ने की तथा मंच का संचालन जिला प्रवक्ता वीरेंद्र यादव ने किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रत्येक चुनावी सभा में प्रथम वक्तव्य में घोषणा किए थे अगर हमारी सरकार बनती है तो हम 3 महीने के अंदर पारा शिक्षकों की सेवा स्थाई करते हुए वेतनमान देने का काम करेंगे।
झारखंड सरकार के घटक दल कांग्रेस राजद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी अपनी घोषणापत्र में पारा शिक्षकों की सेवा स्थायीकरण और वेतनमान देने की घोषणा की थी। हम सभी पारा शिक्षक आशा और प्रत्याशा रखकर अपना पूर्ण बहुमत देकर निरंकुश रघुवर दास की सरकार को उखाड़ फेंके और झारखंड के माटी की सरकार स्थापित करने का काम किया। लेकिन दुर्भाग्य है कि 3 महीना 13 माह बीत जाने के बाद भी हमारी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस कार्यक्रम के तहत 17 जनवरी को सत्ताधारी सभी विधायकों के आवास का घेराव करते हुए वादा याद दिलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया तथा झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री ठाकुर के आवास पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम कर रहे हैं और मंत्री जी को याद दिलाते हैं कि आपके माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो चुनाव के समय वेतनमान देने की घोषणा की है उसे पूरा किया जाए।
अगर हमारी मांग 10 फरवरी 2021 तक पूरी नहीं होती है तो हम सभी इन बातों पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इसके बाद भी अगर हमारी मांग पूरा नहीं होती है तो मजबूर होकर क्रांतिकारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी सारी जवाबदेही झारखंड सरकार की होगी। इस सभा में मनोज सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, ऋषि कांत तिवारी, राम रूप चौरसिया, अतुल सिंह, प्रमोद यादव, अरविंद कुमार, घनश्याम ठाकुर, अंबिका चौधरी, अमित रंजन, अरविंद प्रताप देव, शंकर ठाकुर, दादा ठाकुर, चिंटू सिंह, विनोद तिवारी, धर्मेंद्र कुमार पाल, राजेश विश्वकर्मा, सुनील कुमार विश्वकर्मा, सुधीर चौधरी, लव पांडे, सत्येंद्र सिंह, एजाज अहमद, अखिलेश कुशवाहा, मुन्ना भारती, रंजीत यादव, अनिल कुमार यादव, दीनानाथ मेहता, ह्रदय प्रसाद यादव, भूपेंद्र प्रताप देव, अनिल केसरी, फिरोज अंसारी, दिनेश गुप्ता, रामाकांत चौबे एवं एवं हजारों की संख्या में महिला शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं।
कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित रंजन एवं फिरोज अंसारी ने किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play