गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पलामू वारियर्स ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गढ़वा टाईगर्स को 6 विकेट से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

गढ़वा टाईगर्स ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.1 ओवर में 155 रन बना कर आउट हो गयी। इसमें शुभम सौरव ने 28, अजय सिंह ने 20 तथा मंजय पाल ने 17 रन बनाये। पलामू की ओर से गेन्दबाजी करते हुए विकास कुमार ने 5 तथा अभिनव ने 2 विकेट प्राप्त किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी पलामू टाईगर्स की टीम 4 विकट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पलामू की ओर से अंकित ने 39, अभिषेक ने 34 तथा अरुणा ने 28 रन बनाये।
गढ़वा टाईगर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए अंकित ने 2 तथा मोहित व शुभम ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
मैच में अम्पायर की भूमिका अनुज व शारिक ने तथा स्कोरर की भूमिका शुभम ने निभायी। मैच रेफरी पंकज चैधरी थे।