गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई के द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय में भाजयुमो गढ़वा जिला इकाई ने स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे ने की।
मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक थे। उन्होंने देशहित के लिए अपना पुरा जीवन न्योक्षावर कर दिया। सुभाषचंद्र बोस ने युवाओ को आहृवान कर एक नारा दिया था, तुम मुझे खुन दो मैं तुम्हे आजादी दुंगा। अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सुभाषचंद्र बोस ने देश के युवाओं को एकत्रीत कर 1942 को दक्षिण पुर्व एशिया में आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओ का एक बड़ा संगठन खड़ा किया और चलो दिल्ली का नारा दिया था।
अगर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जीवीत होते तो वे देश के प्रथम प्रधानमंत्री होते। काँग्रेस ने महापुरुषो को कभी भी देश में सम्मान नही दिया। लेकिन भाजपा सरकार ने देश के महापुरुषो को सम्मान दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया।
भाजयुमो जिला मंत्री अविनाश पासवान ने कहा कि देश जब अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी में चल रहा था तो उस समय नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश को आजादी दिलाने के लिए कुछ अन्य देशो से मिलकर आजाद हिंद फौज का गठन कर युवाओ को अंग्रेजो के खिलाफ प्रेरित किए थे। जिसके परीणाम स्वरुप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, लेकिन काँग्रेस ने भारी साजिश कर उन्हे गायब करा दिया था।
कार्यक्रम को संबोधित करनेवाले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दूबे, राजीव रंजन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप का नाम शामिल है। जबकि कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री मनोज पाठक ने किया।
मौके पर भाजपा नेत्री जिलाकार्यसमिति सदस्य वीना पाठक, रामसरेश तिवारी, रामबचन राम, अमन चौबे, शैलेश तिवारी, शुभम गुप्ता, संजय जायसवाल, कंचन कुमार, सुमेर चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजुद थे।