गढ़वा : सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई द्वारा शनिवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रुप में गुगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन मनायी गयी। इस अवसर पर सुभाषचन्द्र बोस के जीवन वृत पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गया तथा उनके जीवन को प्रेरणा स्त्रोत के रुप में लेते हुए वैसा कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो. निकलेश चौबे ने कहा कि आज हमारे बीच देश के महान हस्ती सुभाष चन्द्र बोस नही हैं किन्तु उनका विचारधारा आज भी हम भारतवासियों के लिए अनुकरणीय है। आज के युवा वर्ग को सुभाष चन्द्र बोस के साहस, पराक्रम और निष्ठा के वसूलों को अपने जीवन मे उतारने की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रो. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि आज का दिन हम पराक्रम के रुप में मना रहे हैं। आज के युवा वर्ग को खुद पर भरोसा करना चाहिए।
इस मौके पर डा. उमेश सहाय ने कहा कि आज हमें यह सीख लेेने की आवश्यकता है कि पहले देश है उसके बाद हम। देश हमारे लिए सर्वोवरी है।
इस मौके पर प्रो. संजय केशरी ने कहा कि भारत की आजादी मे अपनी छाप छोड़ने वाले सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
प्रो. धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के लिए हम कुछ कर गुजरे ऐसी सोंच हर युवा को रखनी चाहिए। युवा वर्ग इस देश की शक्ति हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के गठन में सुभाषचन्द्र बोस ने महिलाओं के लिए झांसी की रानी रेजीमेंट का गठन किया था।
उन्होने कहा कि युवाओं को सुभाष चन्द्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
कार्यक्रम को एनएसएस के सुगंध कुमार वघेल, सचिन कुमार चौबे, अमिषा सिन्हा, दीपिका कुमारी, स्नेहा गुप्ता, रागिनी कुमारी, अनित तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।