गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के बैनर तले संघ कार्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इस जयंती कार्यक्रम के अवसर पर सर्वप्रथम सभी उपस्थित शिक्षकों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित किया।
माल्यार्पण के पश्चात राज्य प्रतिनिधि सदस्य नीरज कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने हेतु गांधीवादी तरीके से अलग तरीका अपनाया और आजाद हिंद फौज की स्थापना की।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी का कहना था कि निजी जीवन से देश बड़ा होता है, हम मिटते हैं तब देश खड़ा होता है।
स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलनों के दौरान इन्होंने कई जोशीले नारे जैसे - तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सलाहकार समिति के सदस्य सेवानिवृत्त शिक्षक श्रवण कुमार पाल, प्रखण्ड मेराल के अध्यक्ष बबन दास, उपाध्यक्ष सर्वेश प्रभाकर, चिनिया प्रखण्ड उपाध्यक्ष अखिलेश विश्वकर्मा, कांडी प्रखण्ड उपाध्यक्ष शकील अहम, मंसूर आलम एवं असगर अंसारी आदि उपस्थित रहे।