गढ़वा : पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत गढ़वा थाना की पुलिस के द्वारा आज सदर प्रखंड क्षेत्र के दुबे मरहटिया पंचायत भवन पास पंचायत वासियों के लिए जागरूकता अभियान जलाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में फैले डायन बिसाही, अवैध शराब सहित अन्य कुरीतियों के विषय में जागरुक करते हुए लोगों से इन कुरूतियों से दूर रहने की अपील की।
थाना प्रभारी ने कहा कि गढ़वा थाना आपकी सेवा में सदैव दफ्तर है। आप बेहिचक हम से आकर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब बड़ी समस्या है, जिसका सेवन करने से युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि भूत प्रेत डायन बिसाही का मामला थाना में आता है लेकिन किसी के ऊपर आरोप लगा देना कानूनी अपराध है।
अगर किसी भी व्यक्ति पर कोई व्यक्ति डायन भूत का आरोप लगाता है तो सरासर गलत है। आप तुरंत गढ़वा थाना में आ सकते हैं और आरोप लगाने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी साव, लूसी रानी, अभय कुमार, झामुमो गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, अजय दुबे, पप्पू तिवारी सहित अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे।