गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के नए कार्यकारिणी की बैठक रेड क्रॉस कार्यालय अस्पताल परिसर में दिनांक 24 जनवरी 2021 को अपराहन 3:00 बजे होगी।
इस बैठक में रेडक्रॉस के उप समितियों का गठन एवं अगले 3 महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में रेड क्रॉस के सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य, पैट्रोन एवं वॉइस पैट्रोन को आमंत्रित किया गया है।