गढ़वा : केंद्रीय योजना के अंतर्गत गढ़वा में आज विश्व हिंदू परिषद के बिहार झारखंड एवं बंगाल के क्षेत्र मंत्री विमल जी का प्रवास श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के निमित्त हुआ।
गढ़वा स्थित संघ कार्यालय में अभियान के निमित्त हुई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी ने मंदिर आंदोलन से सम्बंधित विस्तार से वर्णन किया।
क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी ने कहा श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त हो इस हेतु दिल्ली के विज्ञान भवन में 1984 में संतों की बड़ी बैठक हुई, जिसमें पाँच हजार से अधिक संतो ने एवँ स्वर्गीय अशोक सिंघल ने भाग लिया एवँ आंदोलन को चर्मोत्कर्ष पर ले जाने का निर्णय लिया गया।
2 नवम्बर 1989 को पूरे देश भर में शीला पूजन हुआ, जिसके दौरान दो लाख अस्सी हजार से अधिक स्थानों पर शीला पूजन का कार्यक्रम किया गया। फलस्वरूप आज श्रीराम जी के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त हुआ। हिन्दू समाज को कदम कदम पर भगवान का साथ मिला है। मंदिर निर्माण अभियान में लगने का सुअवसर हम सभी को मिला है एवँ भगवान श्रीराम ने स्वयं अपनी कृपा प्रदान की है।
बैठक का संचालन मंदिर निर्माण अभियान के सह संयोजक आशिष वैद्य ने की।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक प्रशिक्षण प्रमुख ज्वाला तिवारी, महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य पलामू विभाग प्रमुख धनंजय सिंह, संघ के जिला कार्यवाह नितेश, अभियान के जिला संयोजक राजेश प्रताप देव, हिसाब प्रमुख कृष्णमुरारी पांडे, बिहिप के विभाग प्रमुख किशोरीलाल लाठ, श्यामनन्द पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, किशोर, सोनी सिंह, विनीत शरद, अरुण अग्रहरि, विशाल, अभिषेक, शुभम केशरी, रवि दास, संतोष पांडे सहित सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।