रंका : झारखंड प्रदेश महामंत्री शुभम कुमार भगत ने भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संजय कुमार सिन्हा को गढ़वा जिला भाजपा अटल सेना के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के पश्चात मंगलवार पत्र जारी किया है। भाजपा अटल सेना के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन की जानकारी के पश्चात संजय सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी त्रिपाठी जी, भारत के सर्वश्रेष्ठ विधायक अमित कुमार मंडल का आभार प्रगट किया है। प्रदेश संचालक संजय भंडारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नीरज प्रकाश झारखंड प्रदेश महामंत्री शुभम कुमार भगत आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है । वही भाजपा अटल सेना के गढ़वा जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन की जानकारी के बाद रंका प्रखंड समेत जिले के सभी भाजपा नेताओं ने शुभकामना दी है।