whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275088
Loading...


नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती पर संगोष्ठी संपन्न

location_on बंशीधर नगर access_time 23-Jan-21, 04:59 PM visibility 654
Share



नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती पर संगोष्ठी संपन्न


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के द्वारा नगर उंटारी प्रखंड के अहीपुरवा गांव में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती सह पराक्रम दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेने की बात हो, अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े रहने की बात हो या फिर देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने की बात हो। इन सब में एक नाम जो सबसे ऊपर और सबसे पहले हमारे जहन में आता है वो है नेताजी सुभाष चंद्र बोस का।
उन्होंने कहा कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”, “दिल्ली चलो” और “जय हिन्द“ जैसे नारों से सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नई जान फूंकी थी. उनके जोशीले नारे ने सारे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया। ये कुछ ऐसे नारे हैं जो आज भी राष्ट्रीय महत्व के अवसरों पर हमें याद दिलाता रहता है कि हम एक हैं। देश को “जय हिन्द” का नारा देने वाले तथा इसी ललकार के साथ अंग्रेजी हुकूमत का डटकर सामना करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी वीरों में बड़े सम्मान व श्रद्धा के साथ लिया जाता है। अत्यंत निडरता से सशस्त्र उपायों द्वारा सुभाष चंद्र बोस ने जिस प्रकार अंग्रेजों का मुकाबला किया उसके जैसा अन्य कोई उदाहरण नहीं मिलता है. तभी इनका पूरा जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
केंद्र के स्वयंसेवक ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में सुबह प्रभातफेरी का आयोजन व संगोष्ठी के वक्त रंगोली का भी कार्यक्रम किया गया। मौके पर न्यू ज्योति युवा मंडल के सचिव अनूप कुमार, जय कुमार पासवान, अक्षय कुमार, रितेश कुमार, कुंदन कुमार, राजू कुमार, रवि, सोनू कुमार प्रयाग कुमार, मनीष कुमार, रितिक सिंह, रोहित कुमार पासवान, मनीष कुमार, अंकित पासवान, मनीषा कुमारी, हैप्पी, हनी सहित युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play