गढ़वा : बिजली विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से बिजली जलाने वाले 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग के अधिकारियों की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। विभाग के कनीय अभियंता कमल कुमार ने सभी 22 लोगों के विरूध सदर थाना और मेराल थाना में केस दर्ज कराया है।
सदर थाना में जिनके विरूध केस दर्ज कराया गया है उनमें राजनारायण चौबे, रमेश कुमार चौबे, रविन्द्रनाथ चौबे, मदरसा रोड निवासी वसीम अख्तर, सोनपुरवा निवासी सुमित राज गौड़, अरविंद कुमार और सुरेश सिंह का नाम शामिल है।
वहीं जिनके विरूध मेराल थाना में केस दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है, उनमें बनखेता गांव निवासी बिहारी भुईया, कुम्भी गांव निवासी रामाधार राम, राजेश्वर यादव, रामाशीष यादव, शिव राम, संगबरिया निवासी अलियार राम, करमदेव राम, सुरेन्द्र राम, कपिल सिंह, दुखा सिंह, मदन प्रसाद गुप्ता, हासनदाग निवासी कमलेश कुमार, कोदू चौधरी और सकल चौधरी का नाम शामिल है।
छापेमारी अभियान के दौरान कार्यपालक अभियंता ब्रजेश बिरूआ, सहायक अभियंता कामेश्वर ठाकुर, धीरेन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार ठाकुर, नवीन कुमार, राजेन्द्र राम, करम सिंह बोदरा, डहरू महतो सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।