कांडी : उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्वयक के निर्देश पर कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीआरपी डब्लू डी जिला प्रभारी आशीष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में भीआरपी डब्लू डी के साथ अहम बैठक की गई।
बैठक के दौरान बिहार पीडब्ल्यूडी जिला प्रभारी द्वारा प्रखंड अंतर्गत कुल 16 पंचायतों के 64 बीआरपी डब्लू डी पंचायत प्रभारियों को मनरेगा मजदूर को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रभारी द्वारा काम मांग के संस्थागत वितरण हेतु 16 पंचायतों में चयनित बीआरपी डब्लू डी के लोगों को यह बताया गया कि वैसे मजदूर जो काम को लेकर दर-दर भटक रहे हैं उनको डिमांड के माध्यम से बीआरपी डब्लू डी गढ़वा भेजा जाए जिससे कि गरीब मजदूरों को इसका लाभ मिल सके।
जिला प्रभारी आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि इस डिमांड के माध्यम से पंचायत रोजगार सेवक को भेजा जाएगा उसके बाद मजदूरों को काम दिया जाएगा। बैठक में बीआरपी डब्लू डी जिला प्रभारी आशीष चतुर्वेदी, भीआरपी अमरेश चंद्रा, धनंजय कुमार सिंह, बीरेंद्र उरांव सहित 64 पंचायत भीआरपी डब्ल्यू डी मौजूद थे।