गढ़वा : जिला शिक्षा पदाधिकारी सह समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राम प्रसाद मंडल ने जिले के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक किया।
बैठक में पारा शिक्षकों बायोमैट्रिक उपस्थिति अविलंब उपलब्ध कराने, विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए लाईब्रेरी बुक को ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर तीन दिनों के अंदर अपलोड कराने, जूम मीटिंग में प्राप्त निर्देशानुसार विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का पोशाक उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी के माध्यम से बच्चों के बैंक खाते में राशि भेजी गई है। इसके लिए पूर्ण विवरण एक सप्ताह के अंदर हार्ड व सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
साथ ही उन्होंने शिक्षक आईडी कार्ड के लिए प्रपत्र में तीन दिनों के अंदर विवरण जमा करने, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में दसवीं कक्षा व 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं की उपस्थिति, आवासन, पठन-पाठन कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक अविलंब आयोजित करते हुए बैठक की कार्रवाई व कार्रवाई का प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने, कस्तूरबा विद्यालय के लिए राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त गुगल सीट सभी विद्यालयों के ई-मेल पर भेजी गई है। जिसमें प्रतिदिन प्रविशिष्टि करना जरूरी है। मगर अब तक राज्य प्रभाग प्रभारी ने खेद प्रकट किया है। इस पर अविलंब कार्य करने और सामाजिक अंकेक्षण का प्रखंड स्तरीय सुनवाई 27 जनवरी से किए जाने संबंधी पत्र पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी प्रखंड प्रसार पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर एटीआर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
डीईओ ने कहा कि सभी बिंदुओं पर पूरी तन्यमयता के साथ कार्य करें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।