बंशीधर नगर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में राष्ट्रगान, वंदे मातरम, लोकगीत व देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राष्ट्रगान वंदेमातरम के लिए राजकीयकृत अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय का, लोकगीत के लिए रामानुज शुक्ल, उच्च विद्यालय नगर उंटारी ऋषभ शुक्ल, अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की हीना परवीन का चयन किया गया। देशभक्ति गीत के लिए शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियांशी कुमारी, सरस्वती विद्या मंदिर की पूजा कुमारी, सिद्धि कुमारी, ग्लोबल पब्लिक स्कूल की नैंसी शुक्ला का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर प्रसाद व शिक्षक देव शंकर प्रसाद ने किया।
चयन समिति में समाज सेवी हजारी प्रसाद, रामानंद पांडेय, दिनेश कुमार शुक्ल, विभूति भूषण चौबे शामिल थे। सभी चयनित प्रतिभागी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमण्डल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर गदाधर पांडेय, विकास स्वदेशी, नंदलाल पांडेय, नीतू कुमारी, सविता गुप्ता, रूबी कुमारी, सीमा कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती कुमारी सहित सभी प्रतिभागी व संबंधित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।