whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272843
Loading...


श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु चलाया गया जन जागरण अभियान

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Jan-21, 06:55 PM visibility 650
Share



श्री राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह हेतु चलाया गया जन जागरण अभियान


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ जन जागरण अभियान चलाया गया। निधि संग्रह जन जागरण अभियान रक्सा गांव के लाला बागी स्थित हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन कर कर प्रारंभ हुआ। मंदिर प्रांगण से चलकर जन जागरण अभियान राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से चेचरिया होते हुए ऐतिहासिक बंशीधर मंदिर पहुंचा, यहां दर्शन-पूजन कर दक्षिण मोहल्ला, सब्जी बाजार होते हुए पुनः एनएच 75 से अहीपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़ होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर जाकर समाप्त हुआ‌। इस दौरान अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल पर भगवान राम के मंदिर निर्माण में लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग राशि दान करने का आग्रह किया गया।
इसमें शामिल लोग जय श्री राम, जय हनुमान, सीताराम आदि देवी-देवताओं का जयघोष करते चल रहे थे। इस दौरान मंदिर निर्माण में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया। मौके पर काशी प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, राजेश प्रताप देव, बजरंग दल के जिला संयोजक विनीत कुमार शरद, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, अभिषेक कुमार चौबे, कृष्णकांत दुबे, प्रकाश आनंद मिश्र, राजू मेहता, सुमित कुमार, मनीष कुमार, लवली आनंद, अनिल पासवान, कुमार कनिष्क, विकास कुमार पांडेय, लक्ष्मण राम, प्रताप जायसवाल, भोलू कुमार, राजेश कुमार, अशोक सेठ, मंदीप प्रसाद, सत्यनारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play