whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272648
Loading...


रोहित के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गढ़वा रेंजर्स 29 रनों से विजयी

location_on गढ़वा access_time 22-Jan-21, 06:47 PM visibility 651
Share



रोहित के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गढ़वा रेंजर्स 29 रनों से विजयी
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रोहित सिंह के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत गढ़वा रेंजर्स ने गढ़वा डेंजर्स को यहां खेले जा रहे प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गये मैच में 29 रनों से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। रोहित ने एक ओर जहां अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 58 रन बनाये वहीं 7 विकेट भी झटके। पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा रेंजर्स की टीम 20 वें ओवर में ही 131 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इसमें रोहित सिंह ने 5 चैके व 5 छक्के की मदद से 32 गेंदों में 58 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं अंकित तिवारी ने भी 38 रनों का सहयोग किया। इसके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक में प्रवेश नही कर सका। गढ़वा डेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए सुधांशु व शेखर ने 4-4 विकेट हाशिल किया।
एक समय गढ़वा रेंजर्स ने 23 रनों पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिये थे। किन्तु रोहित की पारी की बदौलत टीम किसी प्रकार 131 रन जुटा सकी। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा डेंजर्स की टीम रोहित की घातक गेन्दबाजी के आगे 15 वें ओवर में 102 रनों पर ही सिमट गयी। डेंजर्स की ओर से चंदन कुमार ने सर्वाधिक 35 तथा अभिनव सिंह ने 27 रन बनाये। रेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए रोहित सिंह ने 27 रनों पर 7 विकेट हाशिल किया। वहीं आर्यन पाण्डेय ने 28 रनों पर 3 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जेसीए कमेटी प्रभारी संजय कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play