whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271896
Loading...


सेमौरा राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति चोरी का हुआ प्रयास

location_on कांडी access_time 22-Jan-21, 06:26 PM visibility 651
Share



सेमौरा राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति चोरी का हुआ प्रयास


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : थाना क्षेत्र के सेमौरा स्थित राधाकृष्ण जी का मंदिर का ताला अज्ञात चोरों द्वारा तोड़ कर अष्टधातु से निर्मित मूर्ति को पुनः चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुबह पुजारी उदयनाथ पाण्डेय पुजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे। पुजारी ने बताया कि मुख्य द्वार का ताला खोलकर जब अंदर आये तो गर्भ गृह का दो ताला गायब पाया एवं मन्दिर गर्भ गृह के पास वाले दीवार में रखे लाइट जलाने वाले बैटरी की कवर भी खुली हुई थी। पुजारी द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों व मंदिर का सेवायत हरिहरपुर निवासी सूर्य देव सिंह एवं कांडी पुलिस को दी गई। मौके पर कांडी थाना पहुंची और काफी मसक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से गर्भगृह का अंदरूनी लाँक खोलकर गेट खोला गया।
जिसके बाद मूर्ति को सही सलामत पाकर सभी राहत की साँस लिए। उसके बाद थाना प्रभारी द्वारा मंदिर के बाहर चारों तरफ पुलिस बल व चौकीदार के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के बाहर उतर दिशा में चारदीवारी में स्थित खिड़की के पास से तार मोड़ने वाला हुक, दरवाजे में लगने वाले हुक एवं एक लकड़ी का समान बरामद किया है। विदित हो कि साल भर पूर्व अष्टधातु से निर्मित श्री राधाकृष्ण का मूर्ति को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसका उद्भेदन करते हुए चोरी में शामिल चोरों को पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचाते हुए मूर्ति बरामद कर पुनः मंदिर में स्थापित करवाया गया था। एक बार फिर मूर्ति चोरी करने का प्रयास चोरों द्वारा करने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि मामले का त्वरित अनुसंधान किया जा रहा है, मामले का जल्द ही खुलासा करते हुए इसमें शामिल लोग सलाखों के अंदर होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि पुजारी के द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया है जिसका अनुसन्धान जारी है। वहीं लगातार दूसरी बार चोरी जैसे घटना को देखते हुए सेवायत सूर्यदेव सिंह ने फोन के माध्यम से लोगों को अस्वाशन दिया है कि जल्द से जल्द मन्दिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया जायेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play