गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा में कराए जा रहे जिस्मफरोशी की धंधा के खिलाफ गढ़वा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई दोपहर में की इस दौरान पुलिस के हाथ एक दर्जन लड़के लड़कियां मिली, जिन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर आज यह कहते हुए छोड़ दी है कि दोबारा पकड़े जाओगे तो सख्त कार्रवाई किया जाएगा।
दरअसल पुलिस का यह अभियान जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने अवैध जिस्मफरोशी की सूचना मिलने के बाद महिला पुलिस पदाधिकारी पिंकी कुमारी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाकर चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने आज दोपहर गढ़वा शहर के रेलवे स्टेशन के निकट बगीचा में, दानरो नदी स्थित छठ घाट के पास एक मकान में तथा बाजार समिति में अभियान के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी अभियान की नेतृत्व कर रही पिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास से 4 महिलाओं को तथा दो पुरुषों को पकड़ा गया और उन्हें वही पर उठक बैठक करा कर तथा चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि दानरो नदी स्थित छठ घाट के पास एक मकान से दो लड़कियों को और दो लड़कों को भी पकड़ कर उन्हें दंड स्वरूप उठक बैठक कराया गया तथा दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया है।
छापामारी अभियान के नेतृत्व कर रहे पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी कुमारी गुप्ता ने बताया कि शहर विभिन्न जगहों पर सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिल रही थी। आज सभी को सजा देकर छोड़ा गया है। पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाते रहेगी तथा अगर फिर से ऐसे कहीं कोई सूचना मिल रहा है और इस धंधा में कोई संलिप्त है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
छापेमारी अभियान में महिला पुलिस पदाधिकारी रीना दास, अभिमन्यु सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।