रमना : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई बैठक के दौरान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थानों में होने वाले झंडातोलन कार्यक्रम को लेकर समय का निर्धारण किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में 9.05 बजे,थाना परिसर में 09.15 बजे,मध्य विद्यालय सिलीदाग- एक मे 09.30 बजे, बालिका उच्च विद्यालय में 09.40बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 09.50 बजे, जमा दो हाई स्कूल में 10.00 बजे,मध्य विद्यालय रमना में 10.10बजे, वन परिसर में 10.20 बजे,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10.30बजे,भारतीय स्टेट बैंक में 10.40 बजे,वनांचल ग्रामीण बैंक में 10.50 बजे एवं बीआरसी प्रांगण में 11.00बजे झण्डातोलन किया जायेगा।
मौके पर प्रमुख मृत्युंज कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो, थाना प्रभारी रणविजय कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह,उपप्रमुख रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, अजित कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।