whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269806
Loading...


पत्नी के रहते ब्रह्म स्थान में पहुंचे थे दूसरी शादी रचाने, पहुंचा दिए गए हवालात

location_on गढ़वा access_time 21-Jan-21, 06:57 PM visibility 659
Share



पत्नी के रहते ब्रह्म स्थान में पहुंचे थे दूसरी शादी रचाने, पहुंचा दिए गए हवालात


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुलिस ने गुरुवार को पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी कर रहे युवक को लगमा ब्रह्मस्थान मंदिर से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्ति धुरकी थाना क्षेत्र के पुतुल गांव निवासी बुल्लू प्रसाद यादव बताया गया है। इस संबंध में बताया गया कि बुल्लू यादव पहली पत्नी होते हुए गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलवा टिकर गांव निवासी इंद्रजीत यादव की पुत्री रूमा कुमारी के साथ शादी करने के लिए लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर में आया था। इसी दौरान उसकी पहली पत्नी शीला देवी को इस बात की जानकारी मिली। शीला देवी द्वारा गढ़वा थाने में इसकी सूचना दिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन दोनों को पकड़कर थाने ले आए। बुल्लू प्रसाद यादव की पहली पत्नी शीला देवी ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुआ था।
इसके बाद उसका एक लड़का भी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति उसके साथ बराबर मारपीट किया करता था, लेकिन वह यह सोच कर रह रही थी कि आज न कल सुधर जाएगा, लेकिन जब शादी करने की नौबत आई तो वह पति के खिलाफ में पुलिस को सूचना दी। जबकि रूमा कुमारी ने बताया कि उसे बुल्लू प्रसाद यादव ने कहा था कि उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई है, वह उससे शादी करना चाहता है। इस बात पर हुआ राजी हो गई। बाद में उसे पता चला कि उसकी पहली पत्नी भी जीवित है। रूमा कुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी टाटीदीरी गांव में हुआ था, किसी बात को लेकर आपस में दोनों अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद बुल्लू यादव से पांच रोज पूर्व उस गांव में रिश्तेदारी होने के कारण दोनों की जान पहचान हुई थी। पुलिस पहली पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन कर रही है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play