बिशुनपुरा : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यालयों संस्थानों में झंडोतोलन के लिए समय निर्धारित किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीओ जयपाल महतो ने की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विकास के कार्याे को धरातल पर उतारने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
निर्धारित समय के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:30, बिशुनपुरा थाना में 8:45, राज राजेन्द्र प्रताप देव उच्च विद्यालय 9:00, वनांचल ग्रामीण बैंक 9:15, राजकीय मध्य विद्यालय 9:30, बीआरसी 9:45, सभी पंचायत भवन 10:00, सरकारी गैर सरकारी विद्यालय 10:00 बजे झंडोतोलन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में थाना प्रभारी चुनवा उरांव, प्रमुख प्रतिनिधि कामेश्वर पासवान, जिला परिसद प्रतिनिधि एनुल अंसारी, शाखा प्रबंधक नीरज कुमार, प्रधानाध्यक अशोक गुप्ता, संतोष यादव, प्रखंड एवं अंचल कर्मी शामिल थे।