रमना : बीडीओ हुलास महतो पुरे दिन बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा और विधि व्यवस्था संधारण के बाद बचे हुए समय में स्कूली छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारीयों का टिप्पस दे रहें हैं। फिलहाल रमना में पदस्थापित बीडीओ हुलास महतो को पठन पाठन से लगाव रहा है।विशेष कर छात्र जीवन से ही भूगोल विषय में दिलचस्पी रही है। जब भी गांवों में विकास योजनाओं के निरिक्षण के निकलने के बाद किसी न किसी विद्यालय का निरिक्षण और वहां के बच्चों पढ़ाते देने जाने की चर्चा आम होने लगी है।
गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ बिशुनपुरा जाने के क्रम में रमना रेलवे स्टेशन के समीप अवस्थित बालिका उच्च विद्यालय में बीडीओ हुलास महतो पहुंचने के साथ ही दसवी के बच्चों का क्लास लगा दिया।
अपने पसंदीदा विषय भूगोल से जुड़े कई प्रश्न पुछ डाले। पुछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर सुन कर हुलास महतो ने बच्चों का हौसला अफजाई किया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा नजदीक है। अगर चरणबद्ध तरीके से तैयारी हो तो निश्चित सफलता प्राप्त होगा। उन्होंने कहां की जो प्रश्न या विषय कठोर महसूस हो रहा है उसे लगाकर रिभाईज करें सरल महसूस होने लगेगा। लक्ष्य लेकर तैयारी करने से निश्चित सफलता प्राप्त होता है। लक्ष्य के साथ ईमानदार से किया गया मेहनत उच्चे से उच्चे पदों पर आसीन करा सकता है। उन्होंने कहा कि आज नारी शिक्षा पर सरकार का विशेष फोकस है। उन्होंने छात्राओं को कहां की भूगोल से जुड़े वैसे प्रश्न या सिलेबस जो आपको परेशान कर रहा है उसका नोट तैयार करें अगले क्लास में उसका समाधान किया जाएगा।
इसके पहले बीडीओ हुलास महतो का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।