बिशुनपुरा : बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी असगर हुसैन ने कंबल वितरण किया। गुरुवार को गरीब असहायों की सुधि लेकर अमहर पंचायत के 13 एवं 14 वार्ड में असहायों के बीच दर्जनों कंबल वितरण किया है।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी असगर हुसैन ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। उन्होंने बताया कि आगे भी वैसे लोग जो ठंड से प्रभावित हो रहे है व अपने से कंबल खरीद नही सकते उनके बीच कंबल वितरित करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा, वे समाजसेवा का कार्य विगत चार वर्षो से करते आ रहें हैं।
मौके पर शैलेन्द्र प्रताप देव, रामजबीत मेहता, रामचंद्र मेहता, सत्यप्रकाश मेहता, दिनेस रजवार, विन्दा देवी, सुनीता देवी, अशोक राम सहित ग्रामीण मौजूद थे।